Jalandhar News: इस दिन होगी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की अंतिम अरदास

जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन को कुछ दिन पहले अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वहीं घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर को गुरुवार को मॉडल हाउस स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न की जाएगी। इसकी जानकारी घुम्मन के ऑफिसियल पेज पर परिवार द्वारा पोस्ट करके जानकारी सांझी की गई। दरअसल, घुम्मन के अंतिम संस्कार पर गायक बलराज सिंह, कलाकार हार्बी संघा सहित अन्य कलाकार पहुंचे थे। ऐसे में घुम्मण की अंतिम अरदास (भोग) में कई कलाकारों और राजनेताओं के पहुंचने का अनुमान है।

बता दें कि वरिंदर सिंह घुम्मन ने अभिनेता सलमान खान के साथ 2023 में फिल्म ‘टाइगर-3’ और 2014 में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन्स’ तथा 2019 में ‘मरजावां’ जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 2012 में पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वन्स अगेन’ में भी काम किया था। वरिंदर की लंबाई 6 फुट 2 इंच थी और उन्होंने 2009 में ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीता था जबकि ‘मिस्टर एशिया’ प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

हाल ही में घुम्मण के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई थी। परिवार का आरोप है कि घुम्मण की मौत अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई थी। इसे लेकर बीते दिन परिवार द्वारा कैंडल मार्च भी निकाला गया था। जिसमें हर पार्टी का नेता पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज ने घुम्मण के नाम से पार्क बनाने का ऐलान किया है, जिसका वीरवार को उद्घाटन किया जाएगा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *