Jalandhar News: 1.48 लाख की नगदी सहित 13 जुआरिये गिरफ्तार

जालंधर, ENS: दीवाली के पर्व पर जुआरिये भी एक्टिव हो जाते है। वहीं थाना भार्गव कैंप पुलिस टीम ने दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने वाले जुआरियों पर नकेल कसते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से से 1,48,140 लाख रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए। थाना भार्गव कैंप में सभी के खिलाफ रिपोर्ट संख्या 18 दिनांक 20 अक्टूबर 2025 धारा 13.3.67 Gambling Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान देओल नगर निवासी तजिंदर सिंह, न्यू जालोवाल आबादी निवासी गगनदीप सिंह, बूटा पिंड निवासी थॉमस, चुंगी मोहल्ला निवासी निखिल, लांबड़ा निवासी रोशित, मॉडल हाउस निवासी सागर, बस्ती शेख निवासी अमित, हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भार्गव थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि दीपावली के मौके पर इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट के निर्देशों पर इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने मौके पर छापेमारी करके इन आरोपियों को काबू किया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *