Jalandhar News: रोडवेज बस कर्मियों ने किया National Highway जाम का ऐलान

जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पंजाब रोडवेज के कर्मियों की काफी समय से मांग है कि किलोमीटर योजना का टेंडर रद्द किया जाए। हाल ही में प्रशासन से साथ यूनियन के नेताओं की मीटिंग भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ किए जाने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था। लेकिन अब फिर से कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्च खोलते हुए भाई दूज यानी वीरवार 23 अक्टूबर को पीएपी चौक पर बैठकर नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह 23 अक्टूबर को प्रशासन के खिलाफ किलोमीटर योजना का टेंडर रद्द न होने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर डिपो जनरल सेक्रेटरी रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से किलोमीटर योजना को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कई बार सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री को इस मामले को लेकर मांग पत्र भी सौंपे गए हैं।

लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी रिप्लाई नहीं दिया गया और ना ही इस पर कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन देखकर भेज दिया जाता है लेकिन उनकी मांग है कि पूर्ण रूप से इसे टेंडर को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 23 अक्टूबर तक कोई भी सॉल्यूशन प्रशासन ने नहीं निकाला तो वह भाई दूज के दिन पर जालंधर का पीएपी चौक पर नेशनल हाईवे जाम करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पंजाब भर के डिपो से कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *