Jalandhar News: 2 दिन पटाखे चलने से हुआ जहरीला धुआं, हवा दूषित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश भर में दीपावली का पर्व इस बार 2 दिन मनाया गया। जहां कुछ लोगों ने सोमवार को पर्व मनाकर पटाखे चलाएं और कुछ लोगों ने मंगलवार को पर्व को मनाया। दोनों ही दिन शहर में जमकर पटाखे चलाए गए। जिसके चलते महानगर की शुद्ध हवा पर पटाखों का काफी असर देखने को मिला। दरअसल, पटाखों से निकले जहरीले धुएं की वजह से हवा काफी दूषित हुई।

यही कारण है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 500 से अधिक रिकार्ड किया गया। दीवाली की रात सोमवार देर रात 9 बजे 269, रात 10 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 1 बजे तक एक्यूआई 500 तक दर्ज हुआ, जबकि बुधवार सुबह भी एक्यूआई 500 से अधिक दर्ज किया गया। यही कारण है कि सुबह सूर्य निकलने से पहले खुले इलाकों में कोहरे के रूप में सफेद चादर भी दिखाई दी। दरअसल, पटाखें चलने की वजह से एक्यूआई का स्तर बढ़ता हुई दिखाई दिया।

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आने वाले 6 दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि सुबह व शाम के समय की ठंडक महसूस होती रहेगी। देर रात पटाखों के चलने से हुए धुएं से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, वाहन चलाते समय जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, वहीं लोगों की आंखों में जलन हो रही थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *