Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में 8 के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीवाली की रात लेबर कालोनी में युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय वुशु उर्फ कुश के रूप में हुई है, जबकि घटना में उसका भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के अधिकारी ने बताया कि देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में कुश की मौत हो गई। निखिल ने पुलिस को बयान दिए कि चाची और लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

इस घटना में कुश की छाती, टांग पर चाकू से हमला किया गया। घटना में निखिल भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुश को मृतक घोषित कर दिया, जबकि निखिल के सिर पर चोटे आई है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवारिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं निखिल ने कहाकि दीवाली की रात वह घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ जान पहचान के लड़कों सहित अज्ञात लड़कों ने ईंट पत्थरों से घर पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि उसकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है और उक्त लोगों ने नशा किया हुआ था। निखिल ने बताया कि मीठा उर्फ कमल लाहौरियां और वीरू सहित 12 से 15 लोगों ने हमला किया। उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से भी हमला किया। हमलावारों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। निखिल ने बताया कि कुश ड्राइवर का काम करता था।

पीड़ित के अनुसार उक्त हमलावारों में से 2 युवक दोनों भाईयों को साथ ले गए। जिसके बाद गली से कुछ दूरी पर अन्य साथियों को युवकों ने बुला लिया। जिसके बाद दातर, छुरी से उन पर हमला किया गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। पीड़ित का कहना है उक्त आरोपियों ने तीसरी बार घटना को अंजाम दिया है। पहली वारदात के दौरान मोहल्ला निवासियों ने मिलकर थाने शिकायत दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *