Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब से नशे का खात्मा करके ही चैन लेगी भगवंत सिंह मान सरकार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब से नशे का खात्मा करके ही चैन लेगी भगवंत सिंह मान सरकार

Mahabir
Last updated: March 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/ मानसा। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम शुरू किया है। इस अभियान के तहत मानसा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करने के लिए आज कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

Contents
  • बिना किसी देरी के शिकायत दर्ज कराएं
  • सख्त कार्रवाई की जाएगी
  • दिए ये निर्देश
  • पंचायतों से की अपील
  • सामाजिक बुराई को खत्म किया जाएगा
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

उन्होंने नशा तस्करों पर की जा रही कार्रवाई, नशे से पीड़ित लोगों के इलाज और पुनर्वास को लेकर विस्तार से जानकारी ली।कैबिनेट मंत्री भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पुलिस (Police) प्रशासन को पूरी छूट दी है कि वे नशे के व्यापार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें और समाज को नशामुक्त बनाएं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

बिना किसी देरी के शिकायत दर्ज कराएं

उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत नशे का कारोबार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बिना किसी देरी के शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों, शारीरिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाए ताकि वे इस सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले से नशे की चपेट में आ चुके हैं, उनके सही इलाज और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र लाभदायक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा, सरकार नशा पीड़ितों को रोजगार के अवसर देने और उन्हें स्वरोजगार के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि जो लोग नशे की कमाई से अवैध रूप से घर या संपत्ति बना चुके हैं, उनके घर गिराए जाएंगे और उनकी बाकी संपत्तियां भी कानून के अनुसार जब्त की जाएंगी। साथ ही, अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नशा तस्करों की मदद करता है या उन्हें संरक्षण देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि कबाड़ विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी जाए कि यदि वे किसी नशेड़ी या चोर से कोई सामान खरीदते हैं, तो उन्हें भी चोरी के मामले में शामिल मानकर कार्रवाई की जाएगी।

दिए ये निर्देश

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे का खात्मा करके ही चैन की सांस लेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए और पुलिस प्रशासन को भी आदेश दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और कड़ा किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस शेर की तरह है, जिसके आगे कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील की कि वे पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि जिस तरह पंजाब पुलिस ने जनता के सहयोग से आतंकवाद का सफाया किया था, उसी तरह नशे के कारोबार को भी जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो नशा तस्कर लोगों के घर उजाड़कर पैसा कमा रहे हैं, वे ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।

पंचायतों से की अपील

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने जिले की पंचायतों से अपील की कि वे ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित करें कि जो कोई भी नशा तस्करों की जमानत लेगा या उनकी मदद करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां भी स भगवंत सिंह मान सरकार के इस फैसले की सराहना कर रही हैं और पंजाब पुलिस की प्रशंसा कर रही हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जिन असामाजिक तत्वों ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर घर बनाए हैं, उनकी सूची जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन को सौंपी जाए ताकि इन अवैध कब्जों को हटाया जा सके। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि यदि जिला पुलिस ने किसी नशा तस्कर की संपत्ति की जानकारी मांगी हो, तो वह 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

सामाजिक बुराई को खत्म किया जाएगा

इस अवसर पर विधायक विजय सिंगला, बुध राम और गुरप्रीत सिंह बणांवाली ने कैबिनेट मंत्री भुल्लर को विश्वास दिलाया कि मानसा जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को जन आंदोलन बनाया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ जंग को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और इसे जमीनी स्तर तक फैलाकर इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जाएगा।

बैठक के दौरान उपायुक्त कुलवंत सिंह ने कैबिनेट मंत्री को जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 160 पंचायतें नशा तस्करों और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं।

मानसा जिला पुलिस के कार्यों की जानकारी देते हुए एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप जहां नशे की बड़ी खेप जब्त की गई है और ड्रग मनी बरामद हुई है, वहीं नशा तस्करों की गिरफ्तारी भी बढ़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मुस्तैदी से काम किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अरविंद पाल सिंह ने बताया कि विभाग पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। उन्होंने मांग की कि खियाला गांव में स्थित नशा मुक्ति केंद्र को जिला अस्पताल परिसर में स्थानांतरित किया जाए, ताकि नशा पीड़ितों को अन्य बीमारियों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। इस पर उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के मानसा पहुंचने पर पंजाब पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) निर्मल ओसेपचन, एसडीएम मानसा काला राम कांसल, एसडीएम बुढलाडा गगनदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर, जिला योजना कमेटी चेयरमैन चरणजीत सिंह अकांवाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पंजाब में 4 बजते ही शुरू हो जाती है शराब, सरकार के पास काम करने का समय नहीं – चन्नी
Next Article Punjab News: फायर ब्रिगेड आउट सोर्स यूनियन ने डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.