दूसरी बार Parents बनेंगे रामचरण-उपासना, कपल ने खास अंदाज में दी GoodNews

Written by

in

मनोरंजन: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रामचरण के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्टर एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सबको ये गुडन्यूज दी है। बता दें कि राम चरण और उपासना एक बेटी क्लिन कारा के पेरेंट्स हैं ऐसे में अब कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का भी स्वागत करने वाला है।

चेहरे पर दिखी खुशी

उपासना ने एक वीडियो के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी है। इस वीडियो में घर के सभी सदस्य काफी खुश नजर आ रहे थे। राम चरण भी इस खुशखबरी को सुनकर काफी एक्साइटेड दिखे। वो अपनी पत्नी को प्यार से देखते हुए नजर आए। वहीं सभी ने उपासना की गोद भराई की और उन्हें काफी सारे आशीर्वाद भी दिए। वीडियो में पूरा परिवार उपासना और राम चरण के लिए चीयर करते हुए दिखे।

जीवन में आने वाली है दोगुनी खुशी

इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए उपासना ने लिखा कि – ‘इस दीवाली का मतलब था दोगुणा उत्सव, दोगुना प्यार और दोगुना आशीर्वाद’। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उनके जीवन में दोगुनी खुशी होने वाली है। इस मौके पर चिरंजीवी ने घर में राम लला की मूर्ति भी स्थापित की है। यह मूर्ति बिल्कुल अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित मूर्ति के जैसी है। सभी उनके दर्शन करके पूजा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में पैरों की छाप के साथ नई शुरुआत का सेलिब्रेशन लिखकर बताया है कि घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

फैंस ने दी बधाईयां

उपासना के द्वारा दी गई इस गुड न्यूज से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ-साथ चाहने वाले भी कमेटं सेक्शन में इस लवली कपल को बधाई देते दिख रहे हैं। वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि अब तो घर में जूनियर राम चरण आने वाला है। कुछ लोगों ने बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की है। बता दें कि राम चरण और उपासना की एक बेटी क्लिन कारा भी हैं। उसका जन्म 2023 में हुआ था। वो दो साल की हो गई हैं। कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया है। परंतु अक्सर क्लिन की प्यारी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। राम और उपासना की शादी 2012 में हुई थी। शादी के 11 साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी का स्वागत किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *