Punjab News: बाढ़ के कारण बहे लोगों के घर, सरकार से मांगी मदद, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के हल्का भोया में पड़ने वाले गांव कोलिया में भारी बरसात के कारण रावी में पानी ज्यादा आ गया। इससे बाढ़ आने की स्थिति बन गई थी और लोगों को काफी नुकसान हुआ था। लोगों ने बताया कि यहां पर 15 से 20 घर जो पानी में बह गए थे जिसके कारण भी काफी नुकसान हुआ था।

इस पानी के तेज बहाव में चार लोग भी बह गए थे। इनमें से दो लोग मिल गए थे और दो लोग अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। उनका जीवन बहुत मुश्किलों में गुजर रहा था।

लोगों की ओर से उनकी कुछ मदद की गई परंतु सरकार की ओर से उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली है। इसके कारण उनका खाना-पीना रहना भी मुश्किल हो गया है। पानी कम होने के बाद वह अपना सामान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। कभी थोड़ा बहुत सामान मिल जाता है। इसके साथ ही लोगों ने सरकार से मांग की है कि उनका जीवन अच्छे से चलाने की लिए उनकी मदद की जाए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *