Jalandhar News: फायरिंग मामले में परिवार का आरोप, विदेश भागा आरोपी, देखें CCTV

जालंधर, ENS: 4 दिन पहले हथियारबंद गैंगस्टरों द्वारा फिल्लौर में अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मंदीप सिंह गोरा पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एमडी मंदीप सिंह गोरा ने बताया कि राहुल ने उन पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान हमलावरों की गोली उसके साथी संजीव शर्मा की टांग में लगी। परिवार का आरोप है घटना के आधे घंटे बाद ही आरोपियों की पहचान हो गई, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना को लेकर अब मनदीप गोरा ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी राहुल देश छोड़कर विदेश भागने में कामयाब हो गया। उनका कहना है कि हाल ही में राहुल कनाडा से लौटा था। ऐसे में राहुल के विदेश भागने को लेकर अब मंदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि अरोपी के विदेश भागने को लेकर पुलिस उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज करें। मंदीप का आरोप है कि घटना के दौरान रेकी करने के लिए राहुल का पिता ही आया था। मंदीप का कहना है कि राहुल खुद अधिकतर सीधे संपर्क में नहीं आता था। पहले उसका पिता प्रिंथी चंद (बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी) घरों की कीमत पूछने के बहाने रेकी करता था। इसके बाद राहुल खुद घर खरीदने के बहाने लोगों से मिलने जाता और वारदात को अंजाम देता। गोरा ने कहा कि आरोपी राहुल के साथ उसके पिता को भी केस में शामिल किया जाए, क्योंकि वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। उसने उनके अलावा तीन और घरों की रैकी भी की थी। उन्होंने कहा कि राहुल के पास विदेशी Glock कंपनी की पिस्तौल थी, जिससे उसने फायरिंग की। इतनी महंगी पिस्तौल हर किसी के पास नहीं होती। राहुल के संपर्क अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों से हो सकते हैं। गोरा ने कहा कि राहुल, जिसने पिछले कुछ वर्षों में विदेश से लौटकर पंजाब में पैर जमाए, कुछ साल पहले उसके विवाह समारोह में कई मंत्री और नेता शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, फायरिंग की घटना से दो दिन पहले वह एक बड़े पुलिस अधिकारी के साथ डिनर कर रहा था। उन्होंने कहा इस प्रकार के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसी और की जान बचाई जा सके और पंजाब के माहौल को खराब न करने दिया जाए।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *