Jalandhar News : चोर ने बांके बिहारी मंदिर को बनाया निशाना

चांदी की 3 बांसुरी, मुकुट, पायल और नगदी लेकर हुआ फरार 

जालंधर,ens : चोर और लुटेरे अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला थाना-2 के अधीन आते सर्कुलर रोड से सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने बांके बिहारी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की यह वारदात मंदिर के अंदर और बहर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी देते हुए पंडित राम नारायण शर्मा ने बताया कि चोर मंदिर के अंदर से बांके बिहारी की चांदी की 3 बांसुरी, एक मुकुट, चार जोड़ी पायल और नगदी ले गया। उन्होंने बताया कि चोरी हुई नगदी मंदिर में चल रहे निर्माण में इस्तेमाल होनी थी। चोर ने मंदिर में रखे तीन गल्ले तोड़ दिए, जिसमें काफी चढ़ावा था।

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर जब मंदिर का गेट तोड़ रहा था तो कोई भी वाहन आने पर मंदिर के आगे लेट जाता था, ताकि उस पर कोई शक न करे। चोर ने पेचकस के साथ मंदिर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल होकर सारे गहने चुराकर फरार हो गया। पंडित ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *