Punjab News: चिड़ियाघर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

जीरकपुरः छतबीड़ चिड़ियाघर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई ई-वाहन इसकी आग की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार 19 व्हीकल जलकर राख हो गए। हादसा सुबह करीब सवा 8 बजे हुआ। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

वहीं सूचना मिलते मौके पर मोहाली और जीरकपुर से दमकल विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग सफारी के दौरान पर्यटकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। आग से इन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, हालांकि तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद चिड़ियाघर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा कारणों से दर्शकों को चिड़ियाघर से दूर रखा गया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *