Jalandhar News: Richie Kaypee की मौत के मामले में वांछित आरोपी Prince गिरफ्तार

जालंधर (ens): कमिशनरेट पुलिस ने अकाली दल के सीनियर नेता महिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की हत्या के मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरशरण सिंह उर्फ़ प्रिंस को हिरासत में ले लिया है। इस मुकदमे में आरोपी लंबे समय से फरार रहा था। इससे पहले 13 अक्टूबर को माननीय हाई कोर्ट ने प्रिंस की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

यह हादसा 13 और 14 सितंबर की दरमियानी रात हुआ था, जब रिची अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने रिची की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे रिची की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद क्रेटा कार चलाने वाला आरोपी गुरशरण सिंह उर्फ़ प्रिंस मौके से फरार हो गया था।

वही इस मामले में पुलिस ने विटारा गाड़ी के मालिकों पर भी मामला दर्ज किया था। जिनकी गिरफ़्तारी होनी अभी बाकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी प्रिंस की गिरफ़्तारी का खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *