Jalandhar News: Swami Sant Dass Public School के प्रोग्राम को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: Swami Sant Dass Public School में बच्चों का प्रोग्राम करवाया जा रहा था। जहां प्रोग्राम में दुर्गा माता के मंत्र उच्चारण पर फैशन शो आयोजित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर हिंदू नेताओं में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि इस घटना को लेकर हिंदू नेता पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मांग पत्र देने पहुंचे। हिंदू नेताओं का कहना है कि स्कूल में करवाए गए प्रोग्राम के दौरान धर्मिक मंत्र उच्चारण के दौरान स्टेज पर फैशन शो करवाया जा रहा है, जिसे उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची है। इसी को लेकर वह स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धनप्रीत कौर को मांग पत्र दिया। उनकी मांग है कि वीडियों की जांच के बाद स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं हिंदू संगठन ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर पुलिस स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो हिंदू संगठनों के लोग स्कूल के गेट के आगे धरना लगाएंगे। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी तक स्कूल मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *