Jalandhar News: AI से फोटो एडिट कर की वायरल, महिला से मांगे 2 लाख, केस दर्ज

जालंधर, ENS: नौसरबाजों ने ठगी मारने के नए तरीके ढूंढ लिए है। यहीं कारण है कि अब नौसरबाज एआई के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। दरअसल, एआई के जरिए फोटो एडिट करके महिला को ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। इसमें जालसाज ने दो लाख रुपए मांगे गए, नहीं दिए तो अश्लील फोटो वायरल कर दी गई। मामला जालंधर के एक गांव का है। यहां एक महिला की फोटो एआई की मदद से एडिट करके गांव के सरपंच, पंच व अन्य लोगों के साथ जोड़ दी गई।

महिला से 2 लाख रुपए मांगे गए, मना करने पर अश्लील फोटोज गांव के लोगों को व्हाट्सएप के जरिये भेज दी गई। महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 356 (2) और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की जाली फोटो वायरल हुई तो गांव के एक युवक ने उन्हें बताया। उन्होंने पत्नी से बात की तो वह परेशान हो गई। ठग 2 लाख रुपए मांग रहा था।

वे पहले डर गए। फिर पता चला कि फोटो एडिट की गई है। पैसे देने से मना कर दिया तो जालसाज ने फोटो वायरल कर दी। गांव के सरपंच और पंच खुद भी हैरान थे। जिन्होंने ठग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम अधिकारी ने कहा कि हो सके तो ऐसे सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल न करें, जहां पर आपकी फोटो तक का एक्सेस है। किसी भी एप को डाउन लोड करते समय देखना चाहिए कि कितना सुरक्षित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *