Jalandhar News: 3 बदमाशों ने Technician पर किया हमला, मोटरसाइकिल लूटकर फरार

जालंधरः थाना रामा मंडी के अंतर्गत आने वाले लम्मा पिंड इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। 3 अज्ञात बदमाशों ने एक टावर कंपनी में काम करने वाले टेक्नीशियन की मोटरसाइकिल लूट ली। आरोपियों ने पहले पेट्रोल मांगने का बहाना बनाया और फिर हथियार की नोक पर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कुलदीप वर्मा, निवासी भूर मंडी कैंट ने बताया कि वह एक आई-10 टावर कंपनी में टावर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है। घटना के दिन वह अपने काम के सिलसिले में लम्मा पिंड जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक उसके पास आए और पेट्रोल मांगने लगे। जब उसने इंकार किया, तो उनमें से एक युवक बाइक से उतरकर उसकी ओर दौड़ा।

खतरा महसूस होते ही कुलदीप वर्मा डर गया और अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। इस दौरान तीनों बदमाश उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *