Punjab News: सब्जी खरीदने आई बुजुर्ग महिला की लुटेरे बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

पठानकोटः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है, आए दिन चोर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। शहर में अब एक ताजा मामला सामने आया है। जहां लुटेरे सब्जी मंडी गांधी चौक के सामने एक बुजुर्ग महिला की सोनी बालियां छीनकर फरार हो गए।

बता दें कि बुजुर्ग महिला और उसका पति गांधी चौक पर सत्संग सुनने के बाद सब्जी खरीदने गए थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवक वहां आए और एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर झपटा मार लिया और बालियां छीनकर वहां से फरार हो गए।

जब इस संबंध में पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उनमें से एक ने कानों से बालियां खींच लीं और भाग गया। जिसके बाद शोर मचाया, जब तक लोग इक्ट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। दंपति ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *