Punjab News: महिलाओं में जगाई ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अलख, देखें वीडियो

पठानकोटः राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस अक्सर कदम उठाती रहती है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर सेमिनार आयोजित करती है और स्कूलों-कॉलेजों में जाकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती है, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसी कड़ी में आज पठानकोट में ट्रैफिक पुलिस ने चेक प्वॉइंट्स पर महिलाओं को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए और हेलमेट का महत्व समझाया, क्योंकि अक्सर महिलाएं बड़े पैमाने पर सड़क नियमों की अनदेखी करती हैं जिस कारण अक्सर निर्दोष लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं अक्सर हेलमेट नहीं पहनतीं और दुर्घटनाओं के दौरान महिलाओं को बड़े पैमाने पर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इसी के चलते आज उन्होंने एक चौकी स्थापित कर महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और उन्हें हेलमेट का महत्व भी समझाया, ताकि भविष्य में महिलाएं घर से निकलने से पहले सिर पर हेलमेट पहनें और उसके बाद ही वाहन चलाएं, क्योंकि हेलमेट दुर्घटना होने के वक्त सिर को काफी हद तक सुरक्षित करते हैं और व्यक्ति की जान बचाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *