Punjab News: स. वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मैराथन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया ये संदेश, देखें वीडियो

पठानकोटः देश की आजादी के बाद अहम भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को आज की युवा पीढ़ी भुला रही है। युवाओं को उनके बलिदानों को याद करवाने के लिए भाजपा हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करती है, ताकि युवा पीढ़ी उनकी पृष्ठभूमि से परिचित हो सकें और यह जान सकें कि देश की आजादी के लिए और आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए किन वीरों ने बलिदान दिया। इस मैराथन में शहर भर के युवाओं ने भाग लिया और इस अवसर पर भाजपा और अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी शख्सियत को कांग्रेस की संकीर्ण सोच के कारण आजादी के बाद वह सम्मान और आदर नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों के एकीकरण में अहम योगदान दिया था, जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है और उन्हीं की याद में भाजपा हर साल रन फॉर यूनिटी का आयोजन करती है, जिसमें शहर भर के युवा हिस्सा लेते हैं और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं।

उन्होंने युवाओं को बताया कि स. पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री थे। उन्होंने आजादी के बाद भारत को विकास की ओर लेकर जाने के लिए अहम कदम उठाए थे। उनके कार्यों को हमेशा याद रखना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *