Jalandhar News: आवारा कुत्तों का आतंक, मृतक व्यक्ति का नोचकर किया सिर धड़ से अलग

जालंधर, ENS: आवारा कुत्तों का आतंक हर जगह देखने को मिल रहा है। आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्तों का ताजा मामला कस्बा नूरमहल से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सटीका में नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जहां आवारा कुत्तों ने मृतक 35 वर्षीय व्यक्ति को नोच-नोचकर खा लिया। इस घटना में आवारा कुत्तों ने व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया।

इस खतरनाक और दर्दनाक घटना के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से लोग अब घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि या तो सरकार डॉग शेल्टर होम बनाए या एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन करके इसका कोई उपयुक्त हल निकाला जाए ताकि लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।

पता चला है कि स्थानीय नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। लोगों की मांग है कि इन आवारा कुत्तों से किसी तरह लोगों को निजात दिलाई जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *