Jalandhar सहित इन जिलों में होगा Light and sound show, देखें Live

जालंधरः पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी को लेकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कीर्तन दरबार और लाइट एंड साउंड शो होने जा रहा है। जिसको लेकर आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी हिमांशु अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और समाज सेवक दीपक बाली की अगुवाई में आज प्रेस कॉन्फ्रैंस रखी गई। जिसमें जानकारी साझा की गई की गुरु गोबिंद सिहं स्टेडियम में 4 नवंबर को शाम साढ़े 5 बजे कीर्तन दरबार शुरू होगा, जिसके बाद रात को लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा। जिसमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवर के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि गुरु जी के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। गुरु जी ने कशमीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया था। दीपक बाली ने बताया कि नई पीढ़ी को गुरु के इतिहास से जानकार करवाने के लिए यह शो करवाया जा रहा है। पंजाब के हर जिले में इस लाइट एंड शो को दिखाया जाएगा। कल 4 जगहों पर शो को दिखाया जाएगा, जिसमें पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल है। शो 45 मिनट का होगा। जिसमें गुरु जी की शहादत को दिखाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *