Jalandhar News: मां बनी 14 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, मौत

नाबालिग से दुष्कर्म करने पर एक आरोपी गिरफ्तार

फिल्लौरः 14 साल की उम्र में मां बनी एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी 6 दिन बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे का शव श्मशानघाट में दफना दिया। नाबालिगा की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के साथ रेप के बाद वह गर्भवती हो गई तो मां फिल्लौर के पास गांव में रहते भाई के पास छोड़ आई। पिछले हफ्ते पेट में दर्द ज्यादा होने लगा तो मामा एंबुलेंस में उसे सिविल अस्पताल के लिए निकल पड़ा, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने लड़के को जन्म दे दिया। डॉक्टरों ने नाबालिग बच्ची की उम्र कम होने के चलते थोड़ा-बहुत उपचार करके उसे जालंधर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक 6 दिन बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने बच्चे को श्मशानघाट में दफना दिया। फिल्लौर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके लड़की के रिहायश वाले थाने को सूचित किया। पुलिस ने परिवार के साथ श्मशानघाट पहुंचकर दफनाए गए बच्चे का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई। बच्ची ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है। घर का गुजारा मुश्किल था तो मां ने मुझे एक घर में काम पर लगा दिया। वहां एक अंकल थे। उन्होंने मेरे साथ रेप किया। डरा-धमकाकर कहा कि किसी को बताया तो छोड़ेगा नहीं। इसी कारण मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। जब भी मौका मिलता था, अंकल मुझसे शारीरिक संबंध बनाते थे। मेरे पेट में दर्द रहने लगा तो मां को बताया। गरीबी और लाचारी के चलते मां ने मुझे वहां काम से हटा दिया। फिर फिल्लौर के नजदीकी गांव में रहने वाले भाई के घर छोड़ आई। कुछ समय बाद पेट फूलने लगा तो मामा को पता लगा कि मैं गर्भवती हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *