Jalandhar News: लूटपाट और फायरिंग मामले में सोनू खतरी गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया पुलिस ने सोनू खतरी ग्रुप के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर और एक मारूति कार बरामद की है। इसी वाहनों के जरिए आरोपियों ने गोराया क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद मंडाली के एक लंबरदार पर फायरिंग भी की गई थी। हालांकि इस घटना में वह बाल-बच्चे बच गए थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गोराया पुलिस ने कई वारदातों को ट्रेस किया है।

इस संबंधी गोराया थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क, चौंकी इंचार्ज दोसांझ कलां जंग बहादुर तथा पुलिस टीम ने क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी, लूट की घटनाओं को ट्रेस करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों दोसांझ कलां के एक गांव से किसान का फोरड ट्रैक्टर चोरी हुआ था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें देखा जा सकता था कि कैसे आरोपी ट्रैक्टर चोरी करके ले जा रहे थे। जिसके बाद मारूति कार के जरिए शराब ठेके के करिंदे को पीटा गया और उससे नगदी और शराब लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

इसके अलावा दोसांझ कलां में आरोपियों ने एक सुनियारे की दुकान को निशाना बनाया गया था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर, चोरी की मारूति कार और वारदात में इस्तेमाल हुए अन्य सामान को भी बरामद कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरमन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी नसीराबाद थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला, मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा पुत्र मलकीत सिंह निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी, ईश्वरिंदर कोल उर्फ बाबा पुत्र परमजीत निवासी ऊचा, थाना पतारा जिला जालंधर, अमन पुत्र करणैल सिंह निवासी गांव जठपुर, थाना पतारा जिला जालंधर, गुरविंदर सिंह उर्फ सच्चा गिंदू पुत्र हरमेश लाल निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी, अभि निवासी जंडियाला थाना सदर, जालंधर के खिलाफ थाना गोराया में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा और हरमन सिंह निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर हरमन सिंह और मनसिमरनजीत उर्फ सिमा की निशानदेही पर बरामद किया गया है। जिससे और गहनता से पूछताछ की जा रही है और इन के बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है। डीएसपी बल ने बताया कि इनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड है और इन पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इनकी बाकी साथियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *