पत्नी Athia Shetty के जन्मदिन पर KL Rahul ने शेयर की स्पेशल पोस्ट, खास अंदाज में दी बधाई

Written by

in

मनोरंजन: सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर फैंस और कई सेलिब्रिटिज उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देते हुए दिख रहे हैं। अब इसी बीच उनके पति और क्रिकेटर के.एल राहुल ने आथिया को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर आथिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे राहुल

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम में आथिया की कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में आथिया अपने पति की बाहों में पोज देती हुई दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह शॉपिंग के दौरान मिरर सेल्फी लेते हुए दिखे। तीसरी फोटो में आथिया सेल्फी लेती नजर आई तो वहीं बैकग्राउंड में केएल राहुल भी साथ में दिखे।

तस्वीरों के साथ दिया स्पेशल कैप्शन

केएल राहुल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनके साथ एक खास कैप्शन दिया है। कैप्शन में वह अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि – ‘मेरी बेस्ट फ्रैंड, वाइफ, लवर, स्ट्रेस बॉल, गूफबॉल को हैप्पी बर्थडे। मैं हर गुजरते साल के साथ तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं’। आथिया ने पति केएल राहुल की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हार्ट और वर्ल्ड इमोजी एड किया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by KL Rahul (@klrahul)

बेटी के साथ पहला बर्थडे मना रही आथिया

मां बनने के बाद ये आथिया शेट्टी का पहला जन्मदिन है। इसको वो अपनी बेबी एवारा के साथ मना रही हैं। इस साल 24 मार्च को ही आथिया ने बेटी को जन्म दिया था। केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के लोनावाला स्थित फार्महाउस में प्राइवेट शादी की थी। शादी में दोनों के घरवाले ही शामिल हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *