Jalandhar News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

जालंधरः बस्ती दानिशमंदा चौक में देर रात 10:30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन युवकों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। युवकों से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती दानिशमंदां चौक के पास तीन युवक तेजधार हथियार और वेपन के साथ खड़े हैं। जब चौक के पास पहुंचे तो तीनों युवकों से पूछताछ की और तलाशी के दौरान तेजधार हथियार और वेपन बरामद किया।

तीनों युवकों की पहचान कुश, लक्की लाहौरिया और रितिक पंडित निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। थाना पांच की पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं पकड़े गए युवकों से गहराई से पूछताछ की जाएगी कि कहीं कोई वारदात को अंजाम तो नहीं देने जा रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *