Jalandhar News: Woodland के नकली Shoe मामले में Speedways Tyre Treads Company पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड में वुडलैंड के नकली जूते बेचने के मामले में पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company पर रेड की। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने वुडलैंड कंपनी के नकली जूते के जोड़े बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए वुडलैंड कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि काफी समय से नकली जूते बेचने को लेकर वह जांच कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें पता चला कि जालंधर के सुच्ची पिंड में Speedways Tyre Treads Company द्वारा वुडलैंड के नकली जूतों की सप्लाई की जा रही है।

जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को दी। रामामंडी की पुलिस ने सुच्ची पिंड में Speedways Tyre Treads Company पर रेड करके भारी मात्रा में वुडलैंड के नकली जूते बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि टीम अपनी कार्रवाई कर रही है। उनको चेकिंग के आदेश थे। नकली शूज संबंधी हमें कोई जानकारी नहीं है। कंपनी के कर्मचारी अगर हमें लिखत में कोई शिकायत देते है तो वह अपनी कार्रवाई करेंगे। सुनने में आया है कि दुकानदार के पास पहले वुडलैंज का कान्ट्रैक्ट था, वह ब्रेक हुआ या नहीं अभी जांच का विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *