आज का राशिफल, 7 नवंबर 2025

Written by

in

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है, यह विशेष योग कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 28 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।परिघ योग और रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सौभाग्य सुन्दरी व्रत होने से आज के दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संतान से सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में न पड़ें, इससे कामों में देरी होगी। छात्रों को पढ़ाई पर और ध्यान देने की जरूरत है। हर समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और भविष्य को लेकर विचार करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजमर्रा के कामों में ज्यादा समय लग सकता है। कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना कारगर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छूने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए मार्केट एनालिसिस फायदेमंद रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

 

कर्क राशि: अकारण शुरू हुई समस्याएं समाप्त होंगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विदेश व्यापार की योजना बन सकती है। सोशल मीडिया पर किसी नई पहचान से भविष्य में लाभ होगा। व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मित्रों की सहायता से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

 

सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और लगाव बढ़ेगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को सीनियर्स से जरूरी जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किसी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ करेंगे, प्रेम बढ़ेगा।

 

कन्या राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। किसी काम में घरवाले तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। लिया गया ऋण आज लौटाएंगे। परेशानियां कम होंगी और मन हल्का रहेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। शाम दोस्तों के साथ खुशनुमा रहेगी।

 

तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था के लिए लाभदायक होंगे। मिल-जुलकर किए कार्यों में सफलता मिलेगी। कम्युनिकेशन के दौरान अपनी बात सही तरह से रखना फायदेमंद रहेगा। काम की जगह बदलने से नई ऊर्जा महसूस होगी। समाज में पॉजिटिव इमेज बनेगी। पद और आय बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

 

वृश्चिक राशि: आज का दिन फायदे वाला रहेगा। रिश्तेदारों से चल रही अनबन खत्म होगी। खान-पान में संयम रखें, सेहत बेहतर रहेगी। कारोबार में बरकत होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ यात्रा संभव है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर में सुधार कार्य करते समय खर्च पर नियंत्रण रखें। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

 

धनु राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेंगे और सफलता पाएंगे। बच्चों की समस्या का समाधान मिलेगा। मानसिक सुकून रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। विरोधी अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन आप आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी से दिल की बात शेयर करेंगे।

 

मकर राशि: आज का दिन बेहतर आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। दिन की शुरुआत में ही प्लानिंग करने से कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलेगी। कठिन परिस्थिति में लोगों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के काम से अचानक यात्रा हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बेवजह बाहरी गतिविधियों से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।

 

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। कामकाज में गंभीरता दिखाएंगे। घर के वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसाय में मुनाफा होगा। घर में बच्चे की किलकारी की शुभ सूचना मिलेगी। किसी मित्र की मुलाकात से खुशी मिलेगी।आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *