Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मलकीत मनु को गोलीबारी के बाद किया गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मलकीत मनु को गोलीबारी के बाद किया गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/मोगा। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने मोगा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान विदेश आधारित गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाला और दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के एक संचालक को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य
  • मामले में आगे की जांच जारी
  • मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मनु निवासी दुसांझ तलवंडी, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनु, जो दविंदर बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है, आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम आदि से संबंधित कम से कम सात मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर धर्मिंदर बाजी के इशारे पर आरोपी मलकीत मनु ने अपने साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के साथ मिलकर 19 फरवरी, 2025 को मोगा के गांव कपूरा में अपने विरोधी गिरोह पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और इस दौरान एक महिला की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गई। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी मनु 26 फरवरी, 2025 को जगराओं में राजा ढाबा पर हुई गोलीबारी में भी शामिल था, जो उसने विदेश आधारित गैंगस्टर लक्की पटियाला के इशारे पर की थी।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

मामले में आगे की जांच जारी

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि मोगा क्षेत्र में आरोपी मलकीत उर्फ मनु के छिपे होने के बारे में मिली मानव और तकनीकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ की विशेष टीमों ने उसे दुसांझ रोड, मोगा के पास स्थित किराए के आवास में सफलतापूर्वक ट्रैक कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने संदिग्ध आवास पर छापा मारा, तो आरोपी मनु ने गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके चलते पुलिस टीमों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आगे बताया कि जवाबी गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया। इसके उपरांत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

मामला दर्ज

एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल समेत चार कारतूस बरामद किए हैं। एआईजी गुरमीत चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी मलकीत उर्फ मनु को अपने विदेशी हैंडलर लक्की पटियाला और गोपी लाहौरिया द्वारा ट्राइसिटी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि एफआईआर नंबर 52 दिनांक 12/3/2025 को थाना सिटी मोगा में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 109, 132, 221 और 111 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 (6) और 25 (7) के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने ग्राम पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनावों करवाने संबंधी कार्यक्रम जारी
Next Article Punjab News: दिव्यांगजन के लिए अच्छी खबर, पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.