Jalandhar News: छोटा हाथी पर लदी पाइपें गिरी, Activa पर जा रहे छात्रों की मौत

फिल्लौरः सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार डीएवी स्कूल के 12वीं के छात्र स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान उनसे आगे छोटा हाथी जा रहा था। छोटा हाथी का रस्सा खुल जाने से पाइपें रास्ते में गिर गई। जिससे एक्टिवा का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों छात्र गिर गए। एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने लुधियाना के अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया।

घटना गांव मौ साहिब में शुक्रवार की है। सूचना मिलते ही गांव नंगल में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ – मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। गांव नंगल निवासी सौरव और युवम डीएवी स्कूल में 12वीं में पढ़ते थे। दोनों स्कूटी से कुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए गांव बिलगा गए थे।

थाना प्रभारी पलविंदर सिंह के अनुसार जब दोनों बिलगा से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव मौ साहिब में उनके आगे एक छोटा हाथी पीबी-08-ईएफ-6529 जा रहा था। जिसका रस्सा टूट गया। इससे छाटा हाथी पर रखी लोहे की पाइपें छात्रों की स्कूटी के हैंडल पर गिर गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर पड़े। उनके सिर सड़क पर लगने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। बिलगा पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते दयानंद अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि युवक के सिर से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई, जबकि सौरव ने अगले दिन दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *