फरहाना-तान्या पर भड़के एक्टर
रविवार के एपिसोड का एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में उन्होंने कहा कि जिन घरवालों को जिसका भी रिश्ता पसंद नहीं है। उन्हें उसे सीट पर बैठाना है। इसके बाद उस जोड़ी पर कूड़े की बारिश की जाएगी। इस टास्क में गौरव खन्ना ने घर की दो महिलाएं फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन दोनों की दोस्ती पसंद नहीं है।वजह बताते हुए एक्टर ने कहा कि – ‘ये दोनों जुड़ी तो घर का क्लेश का लेवल 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है’। वहीं अमाल मलिक ने कहा कि तान्या और फरहाना की दोस्ती असली नहीं है। घर में सिर्फ ड्रामा करने के लिए दोस्ती बनी है।#WeekendKaVaar Promo: Gharwalon ne kiya target jinka Rishton unhe pasand nahin aur hua Shocking eviction pic.twitter.com/nVvXZQjhBM
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 8, 2025
इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन
इस बार शो से एक नहीं बल्कि दो लोग जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अभिषेक के जाने से अशनूर काफी टूट गई हैं। अब वो काफी अकेला महसूस कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अभिषेक के बिना अशनूर गेम में कैसे आगे बढ़ेगी और उनका गेम अब कैसा होगा।View this post on Instagram

Leave a Reply