Jalandhar News: कार और बस में भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जालंधर (ens): जालंधर-अमृतसर रोड पर आज दोपहर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, करीबन 3 बजे फगवाड़ा से आ रही एक कार को अचानक पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक ने बताया कि वह फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही लिब्रा ट्रैवल्स की बस ने उसकी कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया। कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। इस दौरान कार को काफी नुकसान हुआ हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि कार चालक दो बसों के बीच में से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार पहले लिब्रा ट्रैवल्स की बस से टकराई। इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ गया। बस चालक ने तुरंत बस साइड करने की कोशिश की लेकिन तभी वह कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले लिया है जो भी बनती जरुरी कार्रवाई होगी वह नियमों के अनुसार की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *