Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इस इलाके में 5 खेल स्टेडियमों का किया शिलान्यास, देखें वीडियो

पठानकोट: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकारें और समाजसेवी संस्थाएं अक्सर कई तरह की कोशिश करती हैं परंतु पंजाब में खेल स्टेडियमों की कम होती संख्या के कारण बच्चे अब सड़क पर खेलने के लिए मजबूर हो गए हैं। खेल के मैदानों में कमी होने के कारण बच्चों की रुचि भी खेलों से हटकर कही और चली जाती है।

ऐसे में अब राज्य सरकार ने अनूठी पहल के अंतर्गत पूरे पंजाब में 3,000 नए स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। इसमें से अकेले भोआ विधानसभा क्षेत्र में 30 नए स्टेडियम बनने वाले हैं। इनमें से 5 खेल स्टेडियमों का शिलान्यास आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ताकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाया जा पाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने पंजाब में खेलों के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया था।

इस कार्यक्रम को पूरे पंजाब में भारी समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि पंजाब में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है परंतु खेल मैदानों में कमी होने के कारण युवा अक्सर अन्यत्र चल जाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने राज्य भर में 3,000 स्टेडियम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये का खर्च भी करेगी।

इसी कड़ी में आज भोआ विधानसभा क्षेत्र में पांच खेल स्टेडियमों का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास हो गया है। भोआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 30 स्टेडियम बनाए जा रहे हैं इससे बच्चे खेलों में भी अपना भविष्य उज्जवल बना पाएंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *