Jalandhar News: श्रीराम चौक पर नगर निगम कर्मियों ने लगाया धरना, देखें Live

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। जहां कर्मियों ने सैलेरी ना मिलने के रोष में श्री राम चौक के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर सीवरमैन कर्मियों ने प्राइवेट कंपनी के खिलाफ रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ग्रिटिश कंपनी द्वारा पत्र जारी करके कुछ नियम जारी किए गए है।

इस दौरान कर्मियों ने बताया कि कंपनी की ओर से कच्चे कर्मियों को पक्के कर्मी ना किए जाने को लेकर धरना लगाने का जिक्र है। इस दौरान कई अन्य रूल जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि 4 माह हो गए है, लेकिन कर्मियों को सैलेरी नहीं मिल रही। इसी को लेकर अब कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मियों की आज मेयर विनीत धीर के साथ मीटिंग भी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मीटिंग में कोई फैसला नहीं निकलकर सामने आता तो वह प्रदर्शन को और तीखा करेंगे।

कर्मियों ने कहा कि कंपनी की ओर से कुल 16 से 17 नियम लागू किए गए है, जिसको लेकर कर्मियों में भारी रोष है। कर्मियों द्वारा चौक को चारों ओर से बंद कर दिया गया है। वहीं मेन चौक पर भारी जाम लग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जहां ट्रैफिक को डायवर्ट पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

नगर निगम कर्मी ने कहा कि कंपनी की ओर से एक फार्म जारी किया गया। जिसमें नौकरी छोड़कर जाने पर केस किए जाने का जिक्र भी किया गया है। उनका कहना है कि अगर कर्मी के विचार कंपनी से नहीं मिलते तो वह तब भी नौकरी नहीं छोड़ सकते, ऐसे में उन पर कंपनी की ओर से केस दर्ज किया जा सकता है, जिसको लेकर कर्मियों द्वारा सख्त विरोध किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *