Jalandhar News: दसूहा की लवलीन के साथ शादी के बंधन में बंधे आप मंत्री कटारुचक्क के बेटे रोबिन

जालंधर, ENS: पंजाब के फूड एंड सिविल सप्लाईज मंत्री लाल चंद कटारूचक के बेटे रोबिन कटारूचक की दसूहा के डाक्टर की बेटी लवलीन के साथ जालंधर में शादी हुई। मंत्री कटारुचक के बेटे रॉबिन की शादी लवलीन से हुई। फैमिली दसूहा की रहने वाली है। दुल्हन लवलीन के पिता राजेश बग्गा पेशे से डॉक्टर हैं। विवाह समारोह पठानकोट के बुंगल-बधानी और जालंधर 2 जगह पर रखा गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जालंधर के एक पैलेस में लवलीन और रोबिन ने लावां फेरे लिए है।

जालंधर में हुए कार्यक्रम को परिवार ने पूरी तरह से सीक्रेट रखा। यहां दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह ने शादी के फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए हैं। शादी में आशीर्वाद देने के लिए पंजाब सरकार के कई मंत्री पहुंचे। इनमें वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद रहे। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने भी दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *