Bollywood Actor Govinda की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Written by

in

मुबंईः बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे। राहत की बात यह है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं बीते दिन प्रेम चोपड़ा के सीने के दर्द के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा अचानक अपने घर में बेहोश हो गए थे। इस दौरान परिजनों ने पहले डॉक्टर के कहने पर उन्हें दवाई दी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत ज़्यादा ख़राब हुई तो उन्हें मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात (एक बजे) जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोविंदा की हालत अभी स्थिर है। अस्तपाल में डॉक्टरों द्वारा “गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *