Punjab में Pension Seva Mela शुरू, अब घर बैठे करा सकेंगे e-KYC, देखें वीडियो

वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक कुलवंत सिंह ने पोर्टल की करवाई शुरूआत

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज से पेंशन सेवा मेला की शुरुआत हो गई है। यह मेला तीन दिन 13 नवंबर से 15 नवंबर तक राज्यभर में आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हलका मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पेंशनर्स अब घर बैठे या जिला खजाना कार्यालय जाकर ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल pensionersewa.punjab.gov.in जारी किया है, जहां पेंशनभोगी अपनी जानकारी अपडेट कर पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं। मेले का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। सरकार के अनुसार, पंजाब भर में करीब 3 लाख 15 हजार से अधिक रिटायर्ड पेंशनर्स हैं, जो इस पोर्टल की मदद से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक या फैमिली पेंशन संबंधी जानकारी और अन्य समस्याओं का समाधान ऑनलाइन करवा सकते हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस मेले का मकसद पेंशनर्स को आसान, पारदर्शी और डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचें।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *