Punjab News: 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोहाली। पंजाब भर में डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसएएस नगर, हरमनदीप सिंह हंस के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढकौली इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जसवंत सिंह उर्फ सन्नी, पुत्र रमेश राम, निवासी मोहल्ला बड़ी सरकार, आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई मनप्रीत सिंह (पीपीएस), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और गजलप्रीत कौर (आईपीएस), सहायक पुलिस अधीक्षक, उप-मंडल जीरकपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह, थाना प्रभारी ढकौली की टीम ने की है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 12 नवंबर की शाम पुलिस टीम ने ढकौली इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जिसके बाद तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 21, 61, 85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना ढकौली, जिला एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला
जांच के दौरान यह भी पता चला कि जसवंत सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ पहले से ही एक हत्या का मामला थाना आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ में दर्ज है।

आगे की जांच जारी
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है ताकि हेरोइन की सप्लाई चैन और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *