Punjab के विभिन्न संगठन आज करेंगे दिल्ली कूच, पुलिस ने किए Border बंद, देखें वीडियो

Written by

in

पटियालाः पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा एकजुट होकर आज दिल्ली जाने का ऐलान किया हुआ है और उससे ठीक पहले शंभू बॉर्डर पर उन सभी संगठनों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके पंजाब से दिल्ली की तरफ और दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब से कुछ संगठन शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं, जिनको लेकर रूट डायवर्ट किए हैं और शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया है। इसी के चलते दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रोड चल रहा है और दूसरी और हिसार से चंडीगढ़ के लिए रोड चल रहा है। वहीं लुधियाना रोड बंद रहेगा।

अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित शंभू बॉर्डर आज शुक्रवार को सुबह 7 बजे से बंद कर दिया गया जोकि आज सांय 6:30 बजे तक बंद रहेगा। पंजाब और हरियाणा प्रशासन ने यह फैसला कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियनों के शंभू बैरियर से विरोध मार्च के ऐलान के चलते किया है।

दरअसल, सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई न किए जाने पर रोष स्वरूप कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों ने दिल्ली तक यह रोष मार्च निकालने का ऐलान किया। इसके तहत दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब में जाकर अरदास करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि यह रोष मार्च निकाले जाने संबंधी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं मिली है। बहरहाल इस रोष मार्च को रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा , दोनों तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की जा चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *