Jalandhar News: सावधान, कुछ देर में सड़कों को किया जाएंगा बंद !

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर जाने वाली सड़कों की खराब हालत के विरोध में जिले की सिख संस्थाएं, वाल्मिक संस्थाएं और रविदास भाईचारा श्री गुरु रविदास चौक पर आवाजाही रोक कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ सभी संस्थाओं के लीडरों के साथ मीटिंग की जा रही है और इस मसले को हल करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है।

जिले की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का ऐलान किया था। इस दौरान कहा गया था कि श्री गुरु रविदास चौक को जाने वाली सड़कों को दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक सड़कों को बंद नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि उनके सिख संस्थाएं, वाल्मिक संस्थाएं के सीनियर नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है। मीटिंग खत्म होने के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *