Weekend Ka Vaar: अमाल-शहबाज पर भड़के Rohit Shetty, गौरव खन्ना पर भी उठाए सवाल

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इस बार भी वीकेंड का वॉर काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बार दर्शकों को शो के होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। उन्हें देखकर घर के सभी सदस्य हैरान भी हो जाएंगे हालांकि सलमान की तरह रोहित शेट्टी ने भी घरवालों की अच्छे से क्लास लगा दी है। खासतौर पर अमाल मलिक और शहबाज बदेशा को बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाने के लिए अच्छे से सुनना पड़ेगा।

बिग बॉस पर लगाए बायस्ड होने के आरोप

कुछ दिन पहले ही घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ था। इस टास्क में गौरव खन्ना जीत गए परंतु शहबाज को अपनी दावेदारी पेश करने का कोई मौका नहीं मिला। ऐसे में इस बात से अमाल और शहबाज दोनों ही बिग बॉस और मेकर्स पर भड़क गए। दोनों ने बिग बॉस पर बायस्ड होने और चीटिंग करने के आरोप लगाए। इस बात से बिग बॉस नाराज तो नाराज हुए हैी परंतु अब रोहित शेट्टी भी अमाल और शहबाज के बर्ताव से भड़के हुए नजर आए।
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित ने अमाल और शहबाज को अच्छे से फटकार लगा दी। डायरेक्टर ने सिंगर से पूछा कि ऐसा क्या हो गया कि जो उन्हें लगा कि बिग बॉस उनके खिलाफ हैं? आपको ऐसा लगता है कि हमें अकल नहीं है?

मृदुल के एविक्शन पर बोले रोहित शेट्टी

रोहित ने दोनों को यह समझाया कि बिग बॉस, शो के मेकर्स और चैनल की बेइज्जती करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है क्योंकि बाहर लोगों को ऐसा लगता है कि मेकर्स सिर्फ उनके ही हित में शो चला रहे हैं। अमाल और शहबाज ने कहा कि जो कहा वो गलता था। रोहित ने आगे मृदुल के एविक्शन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि क्यों उस समय कोई घरवाले ने उस चीज को गलत नहीं ठहराया?

गौरव खन्ना की इमेज को लेकर उठे सवाल

रोहित ने गौरव खन्ना की इमेज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से जो गौरव दिख रहा है वो असली है या फिर उससे पहले जो गौरव था वो असली था? इस पर अमाल बीच में आकर गौरव के लिए बोले उन्होंने कहा कि – ‘जो इंसान 20 साल से एक्टिंग कर रहा है वो 4 महीने में कैसे नहीं कर सकता’? इस कमेंट के बाद अमाल और गौरव में काफी तीखी बहस हो गई। गौरव ने सिंगर से कहा कि वो उनसे ट्रिगर क्यों हो जाते हैं? हालांकि अमाल इस दौरान कुछ भी सुनने के मूड में नहीं नजर आए। इस प्रोमो को देखकर यह लग रहा है कि रोहित शेट्टी भी इस हफ्ते घरवालों को रिएलिटी चेक देते दिखेंगे। अब उनकी इन बातों से घरवालों को कैसे फर्क पड़ता है यह तो वीकेंड के बाद ही पता चलेगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *