Jalandhar News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर नामजद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लम्मा पिंड में वीरवार को संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत हो गई। दरअसल, नव विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। इस केस में पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रोशनी के शव का रविवार यानी आज पोस्टमार्टम होगा। एसएचओ मनजिंदर सिंह ने कहा कि केस में पति मोहित, सास अंजू व ससुर उमेश सिंह को नामजद किया गया है। पिता का आरोप है कि जमीन खरीदने के लिए 5 लाख रुपए लेकर आने के लिए ससुराल वाले दबाव बना रहे थे, न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले राज किशोर सिंह ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑटो चलाते हैं। इसी साल 20 अप्रैल को 22 साल की बेटी रोशनी की शादी मोहित से की थी। मोहित लम्मा पिंड में रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को तंग किया जाने लगे। बेटी ने कॉल करके बताया था कि मोहित एक लाख रुपए मांग रहा है। सास ने तो बेटी का जीना मुश्किल कर दिया था। वीरवार को बेटी ने सुबह करीब 9 से 10 के बीच दो बार मां रेखा को कॉल करके कहा था कि मां मुझे ले जाओ। ये लोग उसे मार देंगे। करीब 11:30 बजे बेटी के ससुर का फोन आया कि रोशनी ने फंदा लगाकर जान दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *