Jalandhar News: महिला नेत्री के पति ने निगम के JE को निकाली गालियां, Audio वायरल

Harbhajan Singh Bhajji मेरे साथ बैठा है…

जालंधरः शहर के हलके की एक महिला नेत्री के पति की ओर से नगर निगम के जेई को फोन पर गालियां और धमकाने की आडियो सामने आई है। जिसमें महिला नेत्री का पति किसी काम को करवाने की बात कर रहा है। जिसके बाद दोनों में छुटपुट बहस हो जाती है। आडियो में महिला नेत्री का पति जब गालियां निकालता है तो जेई उसका विरोध करता है। जिसके बाद महिला नेत्री का पति जेई को कह रहा है कि हरभजन सिंह भज्जी उसके पास बैठा है और वह उसे एस्टीमेट नहीं भेज रहा है। जिस पर जेई पूछता है कि कौन सा एस्टीमेट। आगे महिला नेत्री का पति कहता है कि राहुल ने उसे एस्टीमेट भेजा है। जेई बोला कि उसने राहुल को बोल कर सब भेज दिया है। जिस पर महिला नेत्री का पति भड़क जाता है और जेई से गाली गलौच करने लग पड़ता है। इस दौरान आडियो में सुना जा रहा है कि हरभजन सिंह ने तैनूं पैसे नहीं डालने, कौन-कौन से एरिए को पैसे देने है इसका एस्टीमेट दे। गाली गलौच के दौरान जेई उसे गाली गलौच न करने की हिदायत देता है, जिसके बावजूद महिला नेत्री का पति गाली-गलौच करता सुनाई दे रहा है। जेई का कहना है कि उसने एस्टिमेट राहुल को भेज दिया है, वह टाइपिस्ट नहीं है। ये आडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *