Punjab News: सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया फैसला

Written by

in

मोहालीः पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारियों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया था। लेकिन आज अधिकारियों के साथ नेताओं की मीटिंग को लेकर सुबह से कर्मियों द्वारा इंतजार किया जा रहा था। यूनियन के नेताओं की अधिकारियों के साथ चली साढ़े 4 घंटे की मीटिंग के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब के प्रदेश संयुक्त सचिव जोध सिंह ने बताया कि किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर आगे बढ़ाने और 19 नवंबर 2025 को बैठक का समय मिलने पर यह हड़ताल स्थगित की गई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 19 की बैठक बेनतीजा रही तो फिर संघर्ष की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बैठक में मांगे विचारने का भरोसा दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 19 की बैठक बेनतीजा रही तो फिर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *