Bigg Boss 19: पत्नी से मिलकर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, Viral हुआ कपल का वीडियो

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फिनाले में अब सिर्फ दो हफ्ते बच गए हैं। फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के लिए अब फैमिली वीक रखा गया है। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में गौरव खन्ना की वाइफ अकांक्षा चमोला घर में आती हुई नजर आ रही हैं। आकांक्षा की एंट्री के बाद घर का माहौल काफी खुशनुमा भी हो जाता है। फैंस भी आंकाक्षा को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पत्नी को मिलने के बाद गौरव की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

पत्नी को देख इमोशनल हुए एक्टर

शो का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में बिग बॉस जैसे ही अनाउंस करते हैं कि घर में आकांक्षा की एंट्री हो रही है तो गौरव का चेहरा खुशी से खिल उठा। फिर जब आकांक्षा पति से मिली तो पत्नी को देखकर वह काफी इमोशनल हो जाते हैं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
इस दौरान दोनों में फैंस को कुछ प्यार के मोमेंट्स भी देखने को मिले। गौरव को पत्नी के साथ ऐसे रोमांस करते देख अमाल मलिक शर्मा गए। उन्होंने आंखें बंद कर ली। पत्नी के साथ गौरव का रोमांटिक रीयूनियन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस दोनों को परफेक्ट और एडोरेबल कपल कह रहे हैं।

तान्या और फरहाना की हुई लड़ाई

दूसरी ओर घर में नई बेस्ट फ्रैंड्स बनी तान्या और फरहाना भी आपस में भिड़ गई हैं। फरहाना ने गार्डन एरिया में थूक दिया जिसके बाद तान्या ने उन्हें कहा कि वो वहां पर थूकें ना। इस बात से फरहाना भड़क गई। इसके बाद दोनों की लड़ाई हो गई। तान्या गुस्से में फरहाना को बोली कि – ‘तुमसे कोई डरता नहीं है और न ही कोई तुम्हारा गुलाम है’। इस पर फरहाना ने कहा कि – ‘उन्हें गुलाम नहीं बना रहा है वो खुद ही गुलाम बनने पर तुली हुई है’।
फरहाना और तान्या को ऐसे लड़ता देख कुनिका सदानंद के बेटे अयान हैरान हो गए। शो का प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *