Jalandhar News: निगम की हाउस बैठक में सड़कों के टैंडर और लोगों के कूड़े को लेकर चर्चा शुरू, देखें Live

जालंधर, ENS: नगर निगम की आज हाउस बैठक में हो रही है। इस बैठक में मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित अन्य नेता और सभी पार्टियों के पार्षद मौजूद रहे। इस बैठक मेंसड़कों के टैंडर और ब्लटर्न पार्क के खर्च को लेकर चर्चा हुई। वहीं पार्षदों द्वारा कूड़ा ना उठाने को लेकर पार्षदों द्वारा मेयर के समक्ष मुद्दा उठाया गया। इस दौरान मेयर ने माना कि शहर में यह समस्या आ रही है। इस मामले को लेकर सीपी धनप्रीत कौर से आ रही समस्या को हल करवाने के लिए बात चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द मुद्दे को हल करवाया जाएगा।

दरअसल, केंद्र द्वारा नगर निगम को 70 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी हुई है। ऐसे में मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा अनअप्रूड कालोनियों में 70 करोड़ की लगात से जल्द सड़कें बनाई जाएगी। वहीं अन्य पार्षद ने अर्बन एस्टेट में फाटक खुलने को लेकर कहा कि भले ही फाटक खुल गया, लेकिन ट्रैफिक की समस्या उनके हल से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या को निजात दिलाने को लेकर मेयर को अवगत करवाया गया। वहीं पार्षद ने सुपर सेक्शन 66 को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सुपर सेक्शन के द्वारा सीवरेज से निकाले जाने वाली गंदगी को फेंकने का हल नहीं किया जा रहा है।

जबकि मेयर द्वारा कहा गया कि नगर निगम की ओर से 4 जगहों निर्धारित की गई है, जहां पर सीवरेज की गंदगी को गिराया जा रहा है। जिसमें कपूरथला रोड, रामामंडी, कैंट एरिया सहित एक अन्य जगह पर सीवरेज की गंदगी को गिराने का काम किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि गाजी गुल्ला में पिछले 10 सालों से सीवरेज की समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि इस हलके में सीवरेज की समस्या से लोगों को निजात दिलाई गई। वहीं उन्होंने हरगोबिंद नगर सहित अन्य इलाकों में सीवरेज की समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *