Jalandhar News: Agarwal Dhaba पर GST विभाग ने दी दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कूल रोड़ पर स्थित अग्रवाल ढाबे पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा अग्रवाल ढाबे पर मौजूद कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है और ढाबे के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र से आई जीएसटी विभाग की टीम द्वारा ढाबे के दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इस दौरान ढाबे के मुख्य द्वार पर विभाग की टीम द्वारा पर्दे कर दिए गए है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर ढाबे के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों द्वारा ढाबे पर की गई कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई हुई है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों द्वारा टैक्स में गड़बड़ी पाए जाने को ढाबे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे से अधिकारियों द्वारा ढाबे का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विभाग की एक टीम ढाबा संचालकों के घर भी सर्च कर रही है। चर्चा है कि कुछ कैश रिकवर किया गया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अधिकारियों द्वारा जानकारी सांझा नहीं की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *