बद्दी/सचिन बैंसल: जिला वालीबाल एसोसिएशन की ओर से 21 नवंबर को बरोटीवाला के कुंड़ावाला में अंडर 19 वर्ग के वालीबाल टीम के ट्रायल होंगे। ट्रायल एक जनवरी 2008 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही भाग लेंगे। ट्रायल देने आने वाले प्रतिभागी अपने जन्म प्रमाण पत्र लेकर आएं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि कोच विशाल व आकाश ट्रायल लेंगे। ट्रायल के बाद जिले की टीम का चयन होगा। जो राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस मौके पर ललित ठाकुर, कमल चंदेल, नितनि, विसाल, रोबिन, सचिन, सुखदेव व गुरदेव उपस्थि रहेंगे।
21 नवंबर को कुड़ावाला में होंगे 19 वालीबाल प्रतियोगिता के ट्रायल

Leave a Reply