Punjab News: Management से नाराज Angel Public School के 4 Students Hostel से भागे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पठानकोटः शहर के एंजेल पब्लिक स्कूल का माहौल उस समय टेंशन वाला हो गया जब स्कूल मैनेजमेंट से नाराज 4 स्टूडेंट रात के अंधेरे में स्कूल हॉस्टल से भाग गए। जैसे ही स्टूडेंट के गायब होने की खबर मैनेजमेंट तक पहुंची, स्कूल मैनेजमेंट ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तक शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चारों स्टूडेंट को दिल्ली से बरामद कर लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए SSP पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पठानकोट एंजेल पब्लिक स्कूल एक हॉस्टल स्कूल है और वहां से 4 छात्र रात से लापता हैं। मौके पर ही पुलिस की टीम ने सक्रियता से काम करते हुए टेक्नीकल टीमों से संपर्क कर छात्रों के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया, जो नई दिल्ली की थी और उसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत दिल्ली जाकर दिल्ली पुलिस की मदद से चारों छात्रों को बरामद किया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि चारों बच्चे नाबालिग थे और सभी जम्मू-कश्मीर के थे।

इन बच्चों का स्कूल की मैनेजमेंट से कुछ मन मुटाव हो गया था जिसके बाद चारों ने हॉस्टल से भागने की योजना बनाई। बच्चे रात के अंधेरे में हॉस्टल से भागे थे और घटना का पता स्कूल को सुबह लगा और स्कूल में हड़कंप मच गया कि बच्चे कहां गए हैं और कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक के साथ बच्चों को ढूंढ लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *