Jalandhar News: Preet Bakery, को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: गुजा पीर रोड़ पर स्थित प्रीत बेकरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। दुकान में एक चोर ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए दलबीर ने बताया कि चोर अल सुबह 4 बजे आया और दुकान से 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर एक्टिवा पर सवार होकर आया और मुंह पर रूमाल बांधकर दुकान में घुसा। चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। दुकानदार को शक है कि चोर पहले ग्राहक बनकर आया था। उनका कहना है कि चोर को दुकान की तिजौरी के बारे में सारा पता था। चोर ने घटना के दौरान एक्टिवा की नंबर प्लेट टेडी की हुई थी, जिसके कारण चोर की एक्टिवा का नंबर कैमरे में साफ नहीं हो पाया। पीड़ित ने बताया कि सुबह उन्हें पत्नी की सहेली ने फोन करके चोरी की सूचना दी।

घटना के दौरान दुकान का शटर खुला हुआ था। सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि हालात यह हो गए है कि दुकाने बंद करनी पड़ेंगी और दुकानों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए ताकि पुलिस उनकी दुकानों को अब चलाना शुरू कर दें। पीड़ित ने कहा कि दिन दहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही है। ऐसे में लोग चोरों को पकड़ने से भी डर रहे है। पीड़ित को शक है कि भेदी ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।

परेशान पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा कब कार्रवाई की जाएंगी और किस पर की जाएगी इसके बारे में सभी लोगों को पता है। हैरानी की बात यह है कि शातिर चोर ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया है। जिसके कारण बेकरी के ऊपर रह रहे परिवार को भी शटर तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। पीड़ित ने कहा कि आवाजाई वाला इलाका है, लेकिन पुलिस का कहीं कोई नाका नहीं लगता और ना ही पीसीआर इलाके में घूमती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *