Bigg Boss 19 में चमकी तान्या मित्तल की किस्मत, एकता कपूर ने दिया शो का ऑफर

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फिनाले में अब दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में पिछला पूरा हफ्ता फैमिली वीक के नाम रहा। कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए आए और उन्हें अपने गेम के बारे में बताया। इस शो में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाली तान्या मित्तल की शो में किस्मत चमक गई है। बिग बॉस में इस बार वीकेंड के वॉर में टीवी की क्वीन एकता कपूर पहुंचने वाली है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने तान्या मित्तल को एक शो ऑफर कर दिया है।

एकता कपूर ने तान्या को दिया शो

इससे पहल जब एकता कपूर वीकेंड के वॉर में नागिन 7 का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थी। प्रोड्यूसर ने तान्या मित्तल को अगली नागिन के तौर पर लेने की बात कही थी। अब एक फिर वो शो में पहुंची। इस बार उन्होंने खुले तौर पर तान्या मित्तल को एक शॉ ऑफर किया है। इसके बाद तान्या की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

तान्या हुई खुशी से पागल

फिल्म विंडो के अनुसार, वीकेंड का वार में एकता कपूर घर के अंदर आई। इसके बाद उन्होंने तान्या मित्तल को अगला टीवी सीरियल ऑफर करते हुए कहा कि – ‘तान्या घर से बाहर आते ही तुम सीधा मेरा शो करोगी’। यह सुनती ही तान्या की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि ये उनके सपने सच होने जैसा ही था क्योंकि वो शो के कंटेस्टेंट्स और टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना से भी अपने मन की इच्छा जाहिर कर चुकी है कि उन्हें डेली सोप करने का काफी मन है।

फैंस के आए रिएक्शन

तान्या मित्तल पर शो में पहले से ही कंटेस्टेंट्स यह आरोप लगा रहे हैं कि वो डेली सोप जैसी एक्टिंग बिग बॉस में कर रही है। ऐसे में जब एकता कपूर ने उन्हें नया शो ऑफर किया तो लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। यूजर ने यह तक कह दिया है कि बिग बॉस में एक्टिंग करने का कुछ तो फायदा हुआ।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *