Punjabi Singer Sidhu Moose wala के गाने का पोस्टर रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनियां में नहीं है। लेकिन वह आज भी अपने परिवार और फैंस के दिलों में राज कर रहा है। यही कारण है कि आज भी सिद्धू मूसेवाला के गाने रिलीज होने फैंस की सोशल मीडिया पर गाने सुनने को लेकर होड़ मच जाती है। जिसके चलते अब तक करोड़ों व्यूज एक गाने के रिलीज होने पर आ रहे है। सिद्धू के मरने के बाद रिलीज हुए गानों में से ऐसा कोई गाना नहीं है, जिसके 3 करोड़ से कम व्यूज आए हो। बल्कि हाल ही में रिलीज हुए ड्रिपी गाने के 9 करोड़ व्यूज पाए गए थे।

वहीं अब सिद्धू का एक और नया गीत रिलीज होने जा रहा है। इसका पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है। पोस्टर में एक बड़े पेड़ के साथ रस्सियों के सहारे बंदूकों को उल्टा टांगा गया है। पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस का गीत को लेकर क्रेज बढ़ गया है और सिद्धू को चाहने वाले पोस्टर को देख तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि 30 नवंबर या इससे पहले गीत रीलिज होगा। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। रिलीज डेट फाइनल करनी है। इस ट्रैक का नाम ‘बरोटा’ रखा गया है।

यह घोषणा सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने बताया कि इस गाने की रिलीज़ के साथ ही सिद्धू मूसेवाला के फैंस को एक खास तोहफा भी दिया जाएगा। परिवार एक विशेष होलोग्राम परफॉर्मेंस की योजना भी बना रहा है, जिसके जरिए फैंस को स्टेज पर मूसेवाला की मौजूदगी का एक अनूठा अनुभव मिलेगा। नए गीत को लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि वह शुभदीप के संगीत के सफर को जिंदा रखेंगे। उसने जितने भी गीत अपनी डायरी में लिखे हैं, उनको हर साल एक-एक कर रिलीज करते रहेंगे। अगले 30 साल तक का तो उनके पास खजाना है।

सोशल मीडिया पर फैंस पहले ही ‘बरोटा’ को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह नया ट्रैक उनके लेजेंडरी म्यूजिक कैटलॉग में क्या नया जोड़ेगा। अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान, बलकौर सिंह सिद्धू ने फैंस के साथ भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिनों में लाखों फैंस का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है।

बलकौर सिंह ने कहा कि नए गीत बरोटा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। टीम अब फाइनल एडिटिंग में व्यस्त है और एक बार जब सब कुछ फाइनल होकर तैयार हो जाएगा, तो ट्रैक रिलीज़ कर दिया जाएगा। पंजाब और दुनिया भर में सिद्धू के फैंस बलकौर सिंह की इस घोषणा के बाद रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मई 2022 में मूसेवाला के निधन के बाद से उनके कई अनरिलीज़्ड ट्रैक रिलीज़ किए जा चुके हैं, जिन्होंने धूम मचाई है। इनमें SYL, वार और द लास्ट राइड जैसे गाने शामिल हैं, जो दुनिया भर में उनके फैंस के लिए नई ऊर्जा भरने वाले थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *